पटियाला| समाना की ओम कॉलोनी निवासी 20 साल के सुरिंदर चावला ने फिनाइल की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। इसे समाना सिविल अस्पातल से पटियाला राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में दाखिल पीड़ित सुरिंदर चावला ने बताया कि वह पूर्व सरकार में शराब का ठेकेदार था, लेकिन उस समय की रंजिश रखे इलाके के कुछ मौजूदा शराब के ठेकेदार उसे राेजाना परेशान कर रहे हैं। बुधवार रात तलवाराें से हमला कर मारने की कोशिश की। वहां से किसी तरह बच निकला, लेकिन अाराेपी नरेश ने उसे वीरवार दोपहर काे फाेन कर झूठे शराब तस्करी के केस में फसाने की धमकी दी, इससे परेशान हो फिनाइल की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। केस दर्ज कर लिया है।