पटियाला| गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब खुराक और सप्लाई विभाग स्टेट सब कमेटी पंजाब ब्रांच जिला पटियाला की जनरल बाडी मीटिंग यूनियन दफ्तर राजपुरा कॉलोनी में हुई। चंडीगढ़ में 25 को राज्य स्तरीय रैली में शामिल होने का फैसला किया। यहां सूबा प्रधान रणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी बलजिंदर सिंह, जिला जनरल सचिव बंसी लाल, सूबा प्रधान दर्शन सिंह लुबाणा मौजूद रहे।