पटियाला/समाना| गांव धनेठा के पास वीरवार दोपहर एक महिला ने नहर में छलांग लगा खुदकुशी कर ली। मौके पर मौजूद गोताखोर ने उसे निकाल लिया। गोताखोर क्लब प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि गांव धनेठा के पास एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी थी। पीड़ित महिला सिमरनजीत कौर ने बताया कि वह गांव धनौली की रहने वाली है। पति नशे में उससे मारपीट करता है। पुलिस को सूचना दे दी है।
सड़क हादसे में एक आदमी की माैत, एक जख्मी
पटियाला| संगरूर रोड गांव वजीतपुर के पास एक कार ने बाइक सवारों को साइड मार दी। इसमें एक व्यक्ति की माैत हाे गर्इ अाैर एक जख्मी हाे गया। मृतक दमन सिंह के दामाद लाभ सिंह ने बताया कि उनके ससुर दोस्त के साथ बाइक पर सवार हाे गांव गिल्ला खेड़ी जा रहे थे। बाइक को गांव वजीतपुर के पास कार ने साइड मार दी और उनकी मौत हो गई। थाना पसियाणा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।