पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र की धक्केशाही के विरोध में फूंका पुतला

केंद्र की धक्केशाही के विरोध में फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|फतेहगढ़ साहिब

कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के दिए आमंत्रण के विरोध में कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने एक पुतला फूंका। जिसके बाद एक मांगपत्र भी देश के राष्ट्रपति के नाम एडीसी को दिया गया। विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि देश की सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को 19 मई तक अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए कहा है वह सराहनीय है, पर जिस तरह से कर्नाटक के राज्यपाल ने सरकार के दवाब में भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रण दिया, व लोकतंत्र के खिलाफ था। यहां प्रदेश कांग्रेस सचिव सुभाष सूद, गुरसतिन्द्र सिंह, जिला यूथ अध्यक्ष परमिन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह, गुरुमुख सिंह, देवेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, करनैल मौजूद रहे।

भाजपा के पास पूरे विधायक तक नहीं: नागरा

फतेहगढ़ साहिब में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन के दौरान पुतला फूंकते कांग्रेसी।

भाजपा के पास तो पूरे विधायक भी नहीं है। भाजपा-विधायकों की खरीद फरोख्त में माहिर हैं। पहले भी कई राज्यों में खरीद फरोख्त के आधार पर अपनी सरकार बना चुकी है। जिस तरह से कर्नाटक में भाजपा ने धक्का किया है उसे सहन नहीं किया जाएगा। विधायक नागरा ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए न कोई कानून है और न ही संविधान के प्रति कोई आदर है। जिस तरह से चाहे दोनों ही मनमर्जी कर रहे है वह देश को गुलामी की ओर ले जा रहा है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोकतंत्र की रक्षा की है पर भाजपा सरकार तो सत्ता के नशे में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी।

पीएसईबी ज्वाइंट फोरम के बुलावे पर प्रदर्शन

पावरकॉम मंडल दफ्तर के आगे कर्मियों ने फूंकी अर्थी

भास्कर संवाददाता|पातड़ां

पीएसईबी ज्वाइंट फोरम पंजाब के बुलावे पर पावरकॉम और ट्रांसको की डिवीजनों के आगे मैनेजमेंट की अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। पातड़ां मंडल दफ़्तर के आगे रोष रैली की गई। रणवीर सिंह पातड़ां, सीनियर मीत प्रधान टीएसयू ने मुलाजिमों की मांगों के बारे में बताया। आज मंडल स्तर अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। 25 से 30 मई तक सर्कल स्तर पर कनवेंशन होंगी। 13 जून को सूबा स्तरीय धरना हेड आफिस पटियाला में होगा। जून के आखिरी हफ्ते में एक रोजा मुकम्मल हड़ताल होगी। रैली को बलवंत राम, बलदेव सिंह, राधे श्याम, बलविन्दर सिंह, जय सिंह खनौरी, रवेल सिंह, नहान सिंह, राम सकल और मोहन लाल ने संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...