जंगलात वर्कर्स यूनियन की मीटिंग में बलबीर मंडाेली, अमरीक सिंह महा सचिव, बिरसा सिंह, निर्मल सिंह, बहादुर सिंह ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मुलाजिमाें की मांगें सीनियोरिटी सूची संशोधन कर लागू करना, विभाग के काम स्कीमाें से करवाना, कच्चे मुलाजिम पक्के करना, कर्इ महीनाें से रुका वेतन न देना, विभाग में हुए अवैध कब्जे हटाए जाएं, अवैध छांटी बंद की जाए अादि का हल कराने के लिए 4 जून काे मुख्य वनपाल वन भवन माेहाली में राज्य स्तरीय धरना होगा। उसके बाद पक्का मोर्चा लगाएंगे। यहां दर्शन सिंह, हरबीर सुनाम, जसविंदर साैजा, कृष्ण कुमार, करनैल, हरचरन सिंह, जसविंदर संगरू, हरभजन सिंह, कश्मीर सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, जगता सिंह, हरजिंदर सिंह, दलीप चंद, जाेगिंदर सिंह, निर्मल सिंह, श्याम सिंह व बीरपाल माैजूद रहे।