पातड़ां| गांव हरियाऊ खुर्द की शामलात जमीन की बोली प्रक्रिया को गांव के ही कुछ पंचायत मेंबरों ने फर्जी बताया है। पंच गज्जण सिंह की अगुवाई में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली करवाने वाले अधिकारियों पर कब्जाकारों के साथ मिले होने का आरोप लगाया है। पंच गज्जण सिंह, अरजन नगर के पंच जसपाल सिंह, ध्यान सिंह, जगमीत सिंह, पूर्व सरपंच सुबेग सिंह, जोगा सिंह, गुरमेज सिंह, वीर सिंह, ध्यान सिंह, सज्जण सिंह, सोनी ने कहा कि पंचायत विभाग के अधिकारियों ने गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर शामलात जमीन की फर्जी बोली करवाई। डीडीपीओ पटियाला सुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आरोप नकारते कहा कि बोली संबंधी अखबार में विज्ञापन देने के साथ-साथ मुनादी भी करवाई गई थी।