पटियाला| वीर हकीकत राय सनातन धर्म सभा के ओहदेदार वॉइस प्रधान ज्ञानचंद रतन, सचिव आर के खन्ना, जॉइंट सेक्रेटरी जतिंदर शर्मा, आशुतोष गौतम, प्रोफेसर केके मोदगिल व हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता दौरान वीर हकीकत राय सभा के पूर्व प्रधान हरविंदर राणा व सबका अकाउंटेंट जगदीश मित्र के खिलाफ एसएसपी को दी गई शिकायत पर लाहौरी गेट थाने में दर्ज हुए केस की धाराओं से असंतुष्टि जताते हुए कहां के पुलिस प्रशासन की ओर से धारा 406, 467, 468, 471, 506 आईपीसी का केस दर्ज किया गया है। लेकिन इसमें जा धारा 420 और 409 भी जोड़ी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व प्रधान हरविंदर राणा व उनके सहयोगी जगदीश मित्र ने अपने कार्यकाल समय में फंड के अंदर भारी हेराफेरी की है। जिसका गलत इस्तेमाल कर पैसों का घोटाला किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे स्कूल के अंदर पेंट का काम, सभा में बनाई समाधि की मरम्मत व धर्मशाला में किए जाने वाले भाेग का पैसा अन्य मामलों में जांच के बाद करीब 21 लाख रुपए का घोटाला सामने आया था।