पटियाला| थाना वुमन सेल पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने के दो मामलों में 4 लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नवदीप कौर निवासी गांव शेखपुरा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 2014 में आरोपी सुखबीर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब से हुई थी। मनप्रीत कौर निवासी राजपुरा ने शिकायत दी कि उसकी शादी 2016 में आरोपी लखविंदर सिंह निवासी डेराबस्सी के साथ हुई थी। बाद में आरोपी ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए परेशान करने लगा। पुलिस ने पीड़िता के पति लखविंदर सिंह, ससुर मोहन सिंह, सास गुरदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।