- Hindi News
- National
- इंस्टीट्यूट कॉलेज के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का धरना, 7वें दिन भी नहीं मिली सैलरी
इंस्टीट्यूट कॉलेज के कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का धरना, 7वें दिन भी नहीं मिली सैलरी
सनौर| पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला इंस्टीट्यूट कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे अध्यापकों की जत्थेबंदी का धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। डॉ. गिरीश कुमार ने बताया यूनिवर्सिटी प्रशासन के काम का इससे पता चलता है कि अध्यापकों को पिछले 2 महीने से वेतन तक जारी नहीं किया गया। वीसी. वीएस घुम्मण ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के सदस्यों के साथ मांगों के संबंध में शनिवार को बैठक में भरोसा दिलाया था कि सोमवार तक सभी अध्यापकों का वेतन खाते में आ जाएगा। हरदेव सिंह व प्रो. हरजीत कौर ने कहा कि पंजाब के मालवा इलाके से हजारों नौजवान कॉलेज में पढ़ते हैं। टीचर्स को धरने पर बैठे देख उनके मन में पंजाब सरकार के खिलाफ गलत ही विचार पैदा होंगे।