पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फव्वारा चौक पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

फव्वारा चौक पर कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की ओर से गैर-संवैधानिक तरीके से सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस कमेटी पटियाला के प्रधान प्रेम किशन पुरी की अगुवाई में फव्वारा चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार का पुतला भी फूंकने के बाद एसडीएम को मांगपत्र दिया। कांग्रेस वर्कर्स का कहना है कि जब कांग्रेस और जदएस मिलकर अपना बहुमत पत्र सौंप रही है तो भाजपा को मौका देना गलत है। पीआरटीसी के चेयरमैन केके शर्मा और मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए सभी हदें पार करते हुए देश के निवासियों को धोखा दिया है, इसका कांग्रेस पार्टी सिरे से विरोध करती है। उनका कहना है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा ने कांग्रेस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में की गई अपील की भी परवाह नहीं की और सभी को अंधेरे में रखकर मुख्यमंत्री यदुरप्पा को शपथ दिला दी। इसका सभी राजनैतिक पार्टियों ने विरोध किया है।

यहां सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर सिंह योगी, डिप्टी मेयर विनती संगर, महिला कांग्रेस प्रधान किरण ढिल्लों, पंजाब कांग्रेस के महासचिव सचिन शर्मा, संत बांगा, मल्होत्रा, नरेश दुग्गल, अनिल मंगला, नंद लाल, हरविंदर निप्पी, बिल्लू बेदी, राजेश मंडोरा, अमरबीर कौर, सोनू संगर, विजय कूका, एसएस वालिया, केके सहगल, गोपाल सिंगला, पिंकी पंडित, संजीव शर्मा हैपी, संदीप मल्होत्रा, शेरू पंडित, बिट्टू जलोटा, रजनी शर्मा, गिन्नी नागपाल, रुप कुमार, मनजीव कालेका, डॉ. दीपक घई, रजिंदर कुमार, जसपाल राज जिंदल, अश्वनी कपूर मिक्की, हैपी शर्मा, अतुल जोशी, राजेश गुप्ता लक्की, संजीव शर्मा कालू, विनोद अरोड़ा कालू, हरीश कपूर, अशोक गर्ग, मंगत राय, निरंजन दास, सूरजभान, कमलेश मल्होत्रा, हरीश अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सुखविंदर सोनू, मोहन शर्मा, बिमला शर्मा, राजीव शर्मा, जसपाल कौर सहगल, संतोख सिंह, अवतार टारी, महेंदर सिंह, कुश सेठ, लक्की शर्मा, गोपी रंगीला, संजय हंस, राहुल बिल्ला, काला, रजिंदर खोपा, अनुज खोसला और जसविंदर जुल्का मौजूद रहे।

फव्वारा चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेसी।

जल सप्लाई स्कीमाें का पंचायतीकरण राेकने के लिए करेंगे संघर्ष: प्रधान जीत सिंह

पटियाला| जल सप्लाई व सेनिटेशन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी की मीटिंग जल सप्लाई हेड अाॅफिस में हुई। प्रधानगी जिला प्रधान जीत सिंह बठोई ने की। सर्कल प्रधान गुरचरन सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जल सप्लाई स्कीमाें का पंचायती करण तेजी से किया जा रहा है। जो नहीं होने दिया जाएगा। राज्य प्रधान हरविंदर माेमी ने कहा कि सरकार सुविधा देने की जगह पंचायतों का निजीकरण करने की नीति बनाकर लाेकमारु नीति अपना रही है। जिसे लागू नहीं हाेने दिया जाएगा। जागरूक करने के लिए 20 मई काे कनवेंशन होगी। यदि फतेहगढ़ साहिब में कार्यकारी वर्कराें काे बहाल न किए गया ताे 24 काे निगरान इंजीनियर व कार्यकारी इंजीनियर फतेहगढ़ साहिब की सभी डिवीजनों में अर्थी फूंक प्रदर्शन होगा। यहां नरिंदर सिंह, जसबीर सिंह, जसप्रीत सिंह माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...