पीएसईबी इंप्लाइज जॉइंट फोरम पंजाब के बुलावे पर बिजली मुलाजिमों की प्रमुख जत्थेबंदियां टेक्निकल सर्विस यूनियन, इंप्लाइज फेडरेशन (सुरिंदर पहलवान) पीएसर्इबी ने 13 को हेड आॅफिस पटियाला आगे सूबा स्तरीय धरना देना का एलान किया है। काे-अार्डिनेशन कमेटी, कर्मचारी दल, इंप्लाइज फेडरेशन बिजली मुलाज़िम फ्रंट, मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन, हेड आॅफिस जॉइंट एक्शन कमेटी, वर्कर्स फेडरेशन इंटक और पंजाब राज्य बिजली मज़दूर संघ ने समूचे पंजाब में रोष जताया। यहां कर्मचंद भारद्वाज, कुलदीप सिंह खन्ना, बीएस सेखों, हरभजन सिंह, जैल सिंह, हरमेस धीमान, ब्रिज लाल, फलजीत सिंह, रणबीर पातड़ां, अवतार कैंथ, गुरसेवक सिंह, सुखदेव सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।