पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी,तीन नामजद
पटियाला |लीला भवन में प्राइवेट कंपनी बना लोगों को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में तीन व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह निवासी गांव बैलूमाजरा ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई के आरोपी बलजिंदर सिंह निवासी दीपनगर, गगनदीप सिंह निवासी गांव का काकूलावा, संजीव सूद निवासी दीपनगर ने लीला भवन में एक प्राइवेट कंपनी का ऑफिस खोल रखा था जहां उन्होंने सैकड़ों लोगों को पैसे दोगुना करने का झांसा देकर पैसे भरवाए। लेकिन उसके बाद आरोपी अपना ऑफिस किसी और को बेचकर वहां से फरार हो गए।