पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों के ग्राउंड को पार्किंग के तौर पर यूज करने का प्रस्ताव शिक्षा अधिकारी बोले हमारे पास स्पेस नहीं, मांगेंगेे तो भी नहीं देंगे

स्कूलों के ग्राउंड को पार्किंग के तौर पर यूज करने का प्रस्ताव शिक्षा अधिकारी बोले-हमारे पास स्पेस नहीं, मांगेंगेे तो भी नहीं देंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के जनरल हाउस में शुक्रवार को बगैर पढ़े आैर बिना चर्चा किए शहर के विकास से जुड़े 16 प्रस्ताव 18 मिनट में पास कर दिए गए। न तो किसी काम के पूरे होने की डेडलाइन रखी गई न ही यह बताया कि यह काम होगा कैसे। शहर के सबसे अहम कैनाल बेस्ड वाटर प्रोजेक्ट के केंद्र से पास होने की घोषणा की गई आैर बताया गया कि इसके लिए 650 करोड़ रुपए मंजूर हो चुके हैं। मगर मेयर यह नहीं बता पाए कि यह कब शुरू होगा आैर कब पूरा होगा। बात दें कि 10 साल से ज्यादा समय से हाउस की मीटिंगों में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा होती रही है। एक मात्र अकाली कौंसलर हरसिमरन जोनी कोहली ने प्रस्तावों पर सवाल पूछे तो मेयर ने यह कहकर चुप करा दिया कि यह सभी प्रस्ताव हैं, डिटेल अाएगी तो भेज देंगे। हाउस में मेयर ने कहा कि सरकारी स्कूलों के ग्राउंड को पार्कों के तौर पर डेवलप किया जाएगा आैर पार्किंग साइट को यूज किया जाएगा। इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उनका जवाब था कि स्कूलों में पहले से ही कम स्पेस है। अगर उनसे पूछा भी गया तो वह मना कर देंगे। ऐसा हो पाना संभव नहीं है।

लाइव रिपोर्ट | प्रस्ताव की पहली लाइन पढ़ते ही कौंसलर बोले-पास...पास...पास

मेयर जब गुलाब जामुन खाने लगे तो कौंसलर जरनैल सिंह बोले-आप भी मीटिंग में इंट्रस्ट नहीं ले रहे, इस पर सभी हंसने लगे।

...तो बनती मिसाल | शहर के जिन कौंसलर्स पर सफाई का जिम्मा है अगर वो अपनी प्लेटें उठाकर डस्टबिन में डालते तो सफाई कर्मियों समेत लोगों के लिए पॉजिटिव मैसेज जाता

कैनाल वाटर प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से Rs.650 करोड़ मिलने की घोषणा, यह कब बनेगा मेयर के पास जवाब नहीं जबकि 10 साल से हाउस में उठ रहा मुद्दा

प्रस्तावों से ज्यादा गुलाब जामुन में रहा सबका ध्यान

हाउस में कौंसलरों का प्रस्तावों से ज्यादा ध्यान गुलाब-जामुन पर रहा। जनरल हाउस में रखे एक भी प्रस्ताव पर किसी ने सवाल नहीं पूछा। कारपोरेशन सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह ज्यों ही प्रस्ताव की पहली लाइन पढ़ने लगते तो कौंसलर पास है-पास है बोलकर कार्रवाई अागे बढ़ाते। इस दौरान जब सदन खिचड़ी बना तो मेयर व कौंसलर हरविंदर निप्पी को 3 बार ऊंची आवाज में कौंसलरों को चुप रहने को कहना पड़ा। जब मेयर की भी कौंसलरों ने नहीं सुनी तो थककर मेयर को कहना ही पड़ा कि जब इनका कोई इंट्रस्ट ही नहीं तो बोलने का भी क्या फायदा। कौंसलर जरनैल सिंह जब अपने वार्ड की समस्याएं सुनाने लगे तो मेयर खुद गुलाब जामुन खाने में व्यस्त हो गए।

इधर...एफएंडसीसी की मीटिंग में 50 करोड़ के काम मंजूर

पटियाला | नगर निगम में मेयर संजीव बिट्टू के नेतृत्व में फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) की मीटिंग हुई जिसमें लगभग 50 करोड़ के कामों पर मोहर लगाई गई। इसमें अलग अलग वार्डों में होने वाले डेवलपमेंट के कामों के अलावा लावारिस लाशों के संस्कार के लिए श्री सनातन धर्म कुमार सभा को 1 लाख 47 हजार 500 रु, शहर में पब्लिक टॉयलेट्स के लिए 66 लाख रु भी मंजूर किए गए है। इस मीटिंग में सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर योगी, डिप्टी मेयर विंती संगर, ज्वाइंट कमिश्नर अंकुर महिंदरू, एक्सईएन हैड क्वार्टर एमएम स्याल समेत लगभग सभी ब्रांचों के अफसर मौजूद रहे। -किस वार्ड में क्या काम होगा पढ़ें पेज-4

बेतुके जवाब...मेरे वार्ड में अवारा कुत्तों की समस्या: रेखा मेयर बोले-मैंने टी पार्टी रखी थी आप उसमें क्यों नहीं पहुंची?

यह प्रस्ताव भी चर्चा में

कौंसलर सरताज कौर ने सफाई सेवकों की कमी का मुद्दा उठाया तो मेयर ने कहा लिखित शिकायत दो। सरताज बोलीं, 2 बार शिकायत दे चुकी हूं, मेयर बोले-तो तीसरी बार दे दो।

कौंसलर राजू ने एडीएफअो को 4 लाख 75 हजार अोवरटाइम दिए जाने का विरोध करते हुए इस मामले में विजिलेंस जांच की मांग की। इस पर मेयर ने सहमति जताई।

कौंसलर हरविंदर निप्पी ने अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद में जान गंवाने वाले विंग कमांडर मंदीप ढिल्लों के नाम पर खेड़ी गुजरां सड़क का नाम रखने की मांग की।

सीनियर डिप्टी मेयर योगिंदर योगी ने निगम हद में कोई भी कॉलोनी काटने की सूरत में एनअोसी का प्रस्ताव रखा।

दो बड़े एलान

नहरी पानी मिलेगा आैर सफाई मुलाजिम मिलेंगे

कैनाल बेस्ड वाटर प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 650 करोड़ रुपए मंजूर।

1 जून से सेनिटेशन माइक्रो प्लान लागू करने का प्लान। इसमें हर वार्ड में 1 नोडल अफसर, इंचार्ज, सेनेटरी इंस्पेक्टर की निगरानी में 2 सीवरमैन समेत सफाई मुलाजिम दिए गए हैं।

दो बड़े प्रस्ताव

खाली प्लाटों में गंदगी दिखी तो निगम उस पर जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है। निगम हद के बाहर कोई कॉलोनी अगर वहां के लोगों ने निगम चुनाव में वोट भी डाला है तो भी निगम उसमें डेवलपमेंट नहीं करवाएगा।

खबरें और भी हैं...