भास्कर संवाददाता | पटियाला/फतेहगढ़ साहिब
पोस्टल विभाग ने यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया के सहयोग से डाक घरों में आधार कार्ड में संशोधन और नये आधार कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान की है। सीनियर सुपरिंटेंडेंट एसपी शेख ने बताया कि पटियाला पोस्टल डिविजन में 38 काउंटर खोले गए हैं। फतेहगढ़ साहिब में 9 और पटियाला में 29 काउंटर गांव और शहर में स्थापित किए गए हैं। पटियाला-राजपुरा हेड आॅफिस सहित यह सुविधा भादसों, अमलोह, मंडी गोविंद गढ़, मंडी गोबिंदगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, सरहिंद, राजपुरा शहर, कौली, माणकपुर, बनूड़, सनौर, बरी, खमाणों कलां, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, शंभू, संघोल, यूनिवर्सिटी, समाना, न्यू लाल बाग कालोनी, देवीगढ़, पातड़ां, घग्गा, नाभा, त्रिपड़ी, जोड़िआं भट्टियां, श्री दुखनिवारण साहब, पटियाला शहर, मजीठिया इनक्लेव, बहेड़ा रोड, मेडिकल काॅलेज, डीसीडब्ल्यू, गुरबख्श काॅलोनी, सिविल लाइन, सरकारी प्रिंटिंग प्रेस, लाॅ कोर्ट और शेरांवाला गेट में आधार कार्ड के संशोधन और नए कार्ड बनाए जा सकेंगे। शेख ने बताया कि बुजुर्गों और शारीरिक तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए मोबाइल आधार सेवा शुरू की गई है। जो अॉनलाइन समय लेने पर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ दी जाएगी।