पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फौज में भर्ती कराने के नाम पर Rs. 7.34 लाख की ठगी

फौज में भर्ती कराने के नाम पर Rs. 7.34 लाख की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के मामले में थाना त्रिपड़ी पुलिस ने जीआरपी हवलदार और उसके साथी पर फौज में भर्ती कराने के नाम पर 7.34 लाख की ठगी का केस दर्ज किया है। शिकायत गुरबाज सिंह निवासी अलीपुर अराइयां ने 2016 में एसएसपी को दी थी। जिसके मुताबिक आरोपी गुरनाम सिंह निवासी दशमेश नगर त्रिपड़ी, बेनियल मसीह निवासी घामाेमाजरा ने उन्हें झांसे में लेकर बेटे को फौज में भर्ती कराने की बात कही। 7.34 लाख रुपए ले लिए। बाद में आरोपी ने न बेटे को फौज में भर्ती कराया और न ही पैसे लौटाए। गुरबाज ने बताया कि 2014 में रिश्तेदार के जरिए आरोपी गुरनाम व उसके साथी बेनियल से उनकी मुलाकात हुई थी। साल बाद जब 7.34 लाख रुपए मांगे तो आरोपी ने पंचायत में चेक दिया, जो बाउंस हो गया। थाना त्रिपड़ी के एएसअार्इ जतिंदर सिंह ने बताया कि वीरवार काे केस दर्ज हाेने के बाद फाइल थाने में अार्इ है। जाे अभी मेरे पास नहीं पहुंची। पढ़ने के बाद ही केस की ज्यादा जानकारी दी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...