पटियाला | फेसबुक अार्इडी हैक करके गलत पोस्ट डालने की शिकायत पर थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत रजत निवासी रिपुदमन पुरा मोहल्ला नाभा ने दी। उसने बताया कि आरोपी शिल्पा कुमारी निवासी मोहाली ने उसकी फेसबुक अार्इडी पर गलत पोस्ट डाली थी।