गुरुधाम कमेटी द्वारा अर्बन इस्टेट फेज-2 स्थित श्री राधे श्याम मंदिर में 11 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ व गो-दान संकल्प समारोह का आयोजन किया गया। कमेटी के प्रधान जनक राज बांसल ने बताया कि वीरवार को भागवत् भूषण स्वामी दीनदयालु महाराज ने गणेश जी के जन्म व रुद्राक्ष और बिल पत्र के महत्व के बार में बताया। यह कथा 20 मई तक शाम साढ़े 4 से साढ़े 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
20 मई को ही कमेटी मेंबर्स व श्रद्धालुओं द्वारा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ करके पूर्णाहुति दी जाएगी। इस मौके उप प्रधान अरुण कुमार, सेक्रेटरी डॉ. रवि दत्त, उप सेक्रेटरी अमित बांसल, उप प्रधान हनिला बस्सी, उप प्रधान सतभूषण गुप्ता, कैशियर उषा बांसल, सह कैशियर सूरम सिंह चंदेल, प्रेस सेक्रेटरी वरिंदर गुप्ता, सलाहकार अमरजीत सिंह, डॉ. प्रदीप नारंग व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
20 मई तक शाम साढ़े 4 से साढ़े 7 बजे तक रोज चलेगी कथा
मीठे पानी और कढ़ी चावल का लंगर चलाया
भास्कर संवाददाता|राजपुरा
भूरी माता शिव कॉलोनी में मीठे पानी की छबील और कढ़ी चावल का लंगर लगाया गया। यह लंगर हर महीने लगाया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां युवा अकाली नेता नितिन रेखी, हरपाल सिंह, बहादर सिंह, राजकुमार, गाेल्डी, जैलदार और अन्य लोग मौजूद रहे।