पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला | गांव पंजोला के गुरध्यान सिंह का आरोप है

पटियाला | गांव पंजोला के गुरध्यान सिंह का आरोप है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | गांव पंजोला के गुरध्यान सिंह का आरोप है कि बलबेड़ा चौकी के इंचार्ज जगदीश सिंह और मुलाजिमों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। इस वजह से राजिंदरा अस्पताल में दाखिल होना पड़ा। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही एक परिवार के साथ प्लॉट को लेकर उनका झगड़ा चल रहा है। पुलिस चौकी बलवाड़ा के प्रभारी जगदीश सिंह पुलिस टीम समेत घर में घुसे और मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मुलाजिम जब घर में घुसे तो उस उस समय वह नशे की हालत में थे। बलवाड़ा चौकी के प्रभारी जगदीश सिंह ने आरोप को झूठा बताया। कहा कि गुरध्यान सिंह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए ऐसे आरोप लगा रहा है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह टिवाणा ने बताया कि वह इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...