पटियाला | बच्चों के साथ घर में सो रही महिला को तलवार की नोक पर बंदी बना लूट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी सोने की चेन, चांदी वह कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। बलविंदर कौर निवासी चीका रोड राइस मिल ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में नौकर है। वह मालिक के राइस मिल क्वार्टर में रह रही है। 16 तारीख की रात 11:30 बजे तीन लोगों ने उसे और उसके दोनों बेटों को जान से मारने की धमकी देते हुए बंदी बनाया और उसके बाद लूट को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि उसका 4 साल से पति के साथ कोर्ट केस चल रहा है। शक है कि पति, देवर ने अनजान लोगों को भेजकर वारदात को अंजाम दिया है। उन दोनों पर पहले भी चोरी के मामले थाने में दर्ज हैं।