पटियाला| थाना लाहौरी गेट पुलिस ने रंजिशन झगड़े में अरविंद कुमार उर्फ गागाी निवासी पुराना बिशन नगर की शिकायत पर राजेश ठाकुर, गुलशन कुमार, विजय कुमार, नरिंदर कुमार निवासी पुराना विशन नगर पर मारपीट का केस दर्ज किया है। इसी तरह थाना कोतवाली पुलिस ने झगड़े में अश्विनी कुमार निवासी किताबों वाला बाजार की शिकायत पर आरोपी दीपक कुमार निवासी प्रतापनगर आशीष निवासी करनाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।