पटियाला | पीओ स्टाफ पुलिस ने साल 2017 में लूटपाट कर फरार होने वाले दो आरोपियों व तीन अन्य मामलों के भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज कर्मचंद ने बताया कि थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले के आरोपी भगोड़े दीपू निवासी आनंददाना खनौरी, कुलदीप सिंह निवासी मंडवी खनौरी को गिरफ्तार किया है। थाना सदर पटियाला में दर्ज केस में भगोड़े भूपिंदर कुमार निवासी त्रिपड़ी, थाना कोतवाली में दर्ज केस में भगोड़े सोनू निवासी संजय कॉलोनी, थाना सिविल लाइन में दर्ज केस में भगोड़े आरोपी दलवीर सिंह निवासी नीलोखेड़ी करनाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।