- Hindi News
- National
- एसडीएम ड्रेनेज अधिकारियों के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करें: डीसी
एसडीएम ड्रेनेज अधिकारियों के साथ बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करें: डीसी
जिले में बाढ़ की किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण अभियान के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अभियान को लेकर मिनी सेक्रेटेरिएट में डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर सब डिवीजन में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा करें और उन स्थानों की पहले से पहचान कर जरुरी उपाय करें जहां पहले कभी पानी ने मार की है या अब ज्यादा बारिश आने पर पानी का खतरा हो सकता है। कुमार अमित ने कहा है कि जिला स्तर के अलावा हर सब डिवीजन में मौजूद नाव 30 मई तक दुरुस्त करवा ली जाएं और यह भी पता कर ली जाए कि जरूरत पड़ने पर इन नाव को कौन चलाएगा इसी तरह गोताखोरों की सूची आदि भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर सरपंच, पंचायत सचिव आदि के नाम और फोन नंबरों की सूची तैयार करके रखी जाए जिससे जरूरत पड़ने पर मौके व परिस्थिति की सही जानकारी मिल सके।