पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीडीपीअाे पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग

डीडीपीअाे पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| गांव बीनाहेड़ी की जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी ने डीडीपीअाे पटियाला पर एससी/एसटी एकट तहत केस दर्ज करने की मांग की है। कमेटी के नेता गुरचरन सिंह डकाैंदा अाैर बलवंत सिंह बीनाहेड़ी ने बताया कि हमारे गांव में पंचायती जमीन कुल 146 एकड़ जमीन की बाेली हाेती है।जिसमें तीसरे हिस्से पर दलिताें का हक्क बनता है। लेकिन डीडीपीअाेे इस पर कोई अमल नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि बुधवार काे वह पंचायत जमीन काे तीसरा हिस्सा पूरा दलित लोगों काे देने के लिए डीडीपीअाे से मिलने अाए थे लेकिन इस मसले पर डीडीपीअाे टालमटाेल करते रहे। नेताओं ने मांग की है कि जांच करके डीडीपीअाे के दलित विरोधी विवहार के खिलाफ एससी/एसटी एकट तहत केस दर्ज किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पूरी न की गई ताे 18 मई काे डीसी ऑफिस के अागे धरना दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...