- Hindi News
- National
- मंत्री ने डॉ. गांधी को दिल्ली मीटिंग का दिया न्यौता सियासत से ऊपर उठ मेयर ने किया सांसद का समर्थन
मंत्री ने डॉ. गांधी को दिल्ली मीटिंग का दिया न्यौता सियासत से ऊपर उठ मेयर ने किया सांसद का समर्थन
डीएमडब्ल्यू में 2 मेगावाट रूफ सोलर प्लांट का उद्घाटन करने आए रेल राज्यमंत्री राजेन गोहाई और रेलवे बोर्ड के सदस्य घनश्याम सिंह के सामने सांसद धर्मवीर गांधी ने पटियाला को रेल परिवहन के रूप से समृद्ध बनाने के लिए अपना विजन रखा। उन्होंने कहा कि शुरू से ही रेल यातायात के मामले में पटियाला उपेक्षित है, जबकि यह शहर पर्यटन के लिहाज से क्रियाशील है। अगर पटियाला में ट्रेनों का अवागमन दुरुस्त हो जाए तो उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने भी सांसद गांधी के विजन का समर्थन किया है। इस पर रेल राज्यमंत्री ने सांसद गांधी को दिल्ली में मीटिंग के लिए न्यौता दिया।
सांसद गांधी ने रेल राज्यमंत्री के सामने रखा पटियाला का रेल विजन, पटियाला की विरासत से कराया रू-ब-रू
सांसद ने रेल मंत्री से सामने यह रखीं यह समस्याएं
यह है पटियाला की विरासत| हेरिटेज कल्चर, संगीत घराना पटियाला, पटियाला पंजाब का मिनी राजधानी, 18 डिपार्टमेंट के हेड आफिस, शीश महल, श्री दुख निवारण गुरुद्वारा, किला मुबारक, बारादरी गार्डेन, एनआईएस सेंटर और राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी।
पंजाब की मालवा बेल्ट में ट्रेनों की संख्या बहुत कम है। 80 फीसदी ट्रेनें राजपुरा से मालवा निकल जाती है। प्रीमियम ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाए। राजपुरा मोहाली रेल लिंक को लेकर पंजाब सरकार ने रेल मंत्रालय को पत्र लिखा लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट में कोई प्रगति नहीं हुई। राजपुरा बठिंडा डबल ट्रैक का काम जल्द ही शुरु हो, इलेक्ट्रिसिटी का काम जो थोड़ा बचा है वह जल्द ही पूरा किया जाए जिससे नाभा राजपुुरा ट्रैक पर ट्रेनें देरी से न हो।
मेयर ने यह डिमांड रखी
डीएमडब्ल्यू के मुलाजिमों की संख्या कम न की जाए। ताकि लोगों का रोजगार बचा रहे। तफजलपुरा में 700 मीटर नाले को कवर किया जाए जिससे वहां की साफ सफाई निगम कर सके।
राज्यमंत्री ने यह दिया भरोसा
पटियाला से ट्रेन की डिमांड होगी तो विचार करेंगे। 2021 तक बठिंडा राजपुरा डबल ट्रैक का काम पूरा हो जाएगा। मोहाली रेल लिंक को लेकर डॉ. गांधी को दिल्ली बुलाया।