झगड़े की जमीन पर कब्जा पति-पत्नी नामजद
थाना जुलका पुलिस की ओर से जमीन को लेकर चल रहे झगड़े वाली जमीन पर कब्जा करने के मामले में पति प|ी पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गोपाल चंद निवासी देवीगढ़ ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई के उसका आरोपी प्रदीप सिंह के साथ जमीन संबंधी झगड़ा चल रहा है। जिसके चलते आरोपी ने अपनी प|ी संदीप को साथ ले जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए वहां रखा मेटेरियल चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति प|ी पर केस दर्ज किया।