पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2021 तक 1 हजार मैगावाट के सोलर पैनल रेल कारखानों व स्टेशनों पर लगेंगे

2021 तक 1 हजार मैगावाट के सोलर पैनल रेल कारखानों व स्टेशनों पर लगेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला के डीएमडब्ल्यू में 2 मेगावाट रूफ सोलर पैनल का उद्घाटन करने पहुंचे रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने कहा कि देश विश्व में आने वाले समय में सबसे ज्यादा ग्रीन इनर्जी उत्पादन करने वाला देश बन जाएगा। उऩ्होंने कहा कि 2021 तक रेलवे के सभी कारखानों और स्टेशनों में 1 हजार मेगावाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्वच्छता को लेकर सजग है और स्वच्छ भारत अभियान के तरहत बयोटॉयलेट ट्रेनों में लगाए जा रहे है। वहीं देश भार में 63 हजार ट्रैक को इलेक्ट्रीसिटी करने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि अभी तक 33 हजार किलोमीटर ट्रैक को इलेक्ट्रीसिटी किया गया है। जबिक 30 हजार को और किया जाएगा। इस दौरान सांसद धर्मवार गाधी, रेलवे बोर्ड के सदस्य घनश्याम सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएमडब्ल्यू रमेश कुमार, मेयर संजीव शर्मा विट्टू मौजूद रहे।

प्रोजेक्ट

रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई ने पटियाला के डीएमडब्ल्यू में 2 मेगावाट रूफ सोलर पैनल का उद्घाटन किया और कहा...

सोलर पैनल का उद्घाटन करते रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई और सांसद धर्मवीर गांधी।

डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर बनने से ट्रेनों के समय में होगा सुधार

गर्मी हो या सर्दी हर सीजन में ट्रेने लेट हो रही है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा पुराने ट्रैक की मरम्मत होगी। जबकि लुधियाना से पश्चिम बंगाल तक बन रहा डेडिकेटिड फ्रेट कॉरीडोर बनने से ट्रेनों के समय में सुधार होगा और यह ट्रैक करीब ढेड़ साल के अंदर बनकर तैयार होने की उम्मीद है इस ट्रैक में मालगाड़िया चलाई जाएगी। यह कहना है पटियाल डीएमडब्ल्यू में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाई का। उन्होंने यह भी कहा कि अंबाला चंड़ीगड़ दिल्ली सेमी हाई स्पीड ट्रैक का एक्सटेशन भी किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि देश मे मालगाड़ियों को लिए अलग ट्रैक बनाया जाएगा।

विदेशी टेक्नॉलोजी की तर्ज पर देश में भी बनेगा इंजन

रेलवे ने फ्रांस और अमेरिका की कंपनी को करीब 1000 इंजन बनाने का जिम्मा दिया है। जब उनसे पूछा कि देश में भी यह इंजन बनाए जा सकते है। इस पर रेलमंत्री के साथ मौजूद रेलवे बोर्ड के घनश्यान ने कहा कि अभी उनको बनाने के लिए कहा गया है जल्द ही उनकी टेक्नॉलोजी देश में लाकर रेलवे के विभिन्न कारखानों में इंजन बनाए जाएंगे। जब उनसे कर्नाटक चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि भाजपा पहले नंबर पर है और वह ही सरकार बनाएगी किसी और को मौका नहीं दिया जाएगा। क्योंकि भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटे जीती है।

खबरें और भी हैं...