पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्किंग और रेहड़ी मार्केट के लिए सरकारी विभागों की जमीनें लीज पर लेगा निगम

पार्किंग और रेहड़ी मार्केट के लिए सरकारी विभागों की जमीनें लीज पर लेगा निगम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सबसे बड़ी समस्या बन चुकी पार्किंग को दूर करने के लिए निगम अलग अलग इलाकों में सरकारी डिपार्टमेंट्स की जमीनों को लीज पर लेने की तैयारी कर रहा है। शुक्रवार को जनरल हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव को हाउस के सामने रखा जाएगा। निगम हद में पड़ती डिफेंस व अन्य महकमों की जमीनों को लीज या मलकियत में तबदील करवा कर इन्हें पार्किंग स्थल या रेहड़ी मार्केट के रूप में बदला जाएगा। मेयर के मुताबिक शहर के लगभग सभी बाजारों में ट्रैफिक की समस्या बनी हुई है। इसको हल करने का सबसे कारगर उपाय यह है कि बाजारों में‌ पार्किंग का इंतजाम किया जाए। शहर जहां तंग गलियां होने के कारण बच्चों को खेलने के लिए पार्क या मैदान नहीं मिलता, वहां सरकारी स्कूलों की खाली पड़ी जगहों को पार्किंग या खेल के मैदान में तबदील करने का प्रपोजल भी तैयार किया है।

जनरल हाउस अाज

स्कूलों के ग्राउंड को पार्किंग व बच्चों के खेल मैदान में तब्दील करने का प्लान

सफाई के लिए वन टाइम क्लीनिंग प्रोजेक्ट

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सही ढंग से लागू करने के लिए रिकवरी वैन खरीदी जाएगी।

शहर में सफाई के लिए वन टाइम क्लीनिंग प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। 40 लेबर, जेसीबी मशीन अौर 2 ट्रैक्टर खरीदे जाएंगे।

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शहर में चल रहे डेवलपमेंट के कामों की मॉनीटरिंग एक्सपर्ट एजेंसी से कराने, खुले में शौचमुक्त करने के लिए 11 कम्यूनिटी टॉयलेट्स, 21 पब्लिक टॉयलेट्स, 21 यूरिनल पॉट बनाने, काले मुंह वाली बागीची से भाषा विभाग तक शहर से गुजर रहे कवर्ड नाले की सफाई और द पंजाब म्यूनिसिपल आउटडोर एडवरटाइसमेंट पॉलिसी 2018 को एडॉप्ट करने का प्रस्ताव भी सदन में रखा जाएगा।

खुद शहर में पार्किंग समस्या अौर ट्रैफिक समस्या को खत्म करने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। इससे पूरे शहर को फायदा मिलेगा। पब्लिक टॉयलेट्स, वन टाइम क्लीनिंग प्रोजेक्ट से लेकर कवर्ड नाले की सफाई जैसे बड़े कामों को पास करके शहर के लिए एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। संजीव बिट्टू, मेयर नगर निगम।

खबरें और भी हैं...