पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 महीने से मेन रोड की मरम्मत का इंतजार कर रहे उद्योगपति

3 महीने से मेन रोड की मरम्मत का इंतजार कर रहे उद्योगपति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोकल प्वाइंट में सड़क की मरम्मत को लेकर फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफपीआईए) मेंबर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के मेंबर्स ने बताया कि फरवरी महीने में एसोसिएशन के चुनाव से पहले सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फोकल प्वाइंट की डेवलपमेंट के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए का बजट पास किया था। डेवलपमेंट का काम शुरू हो गया लेकिन अभी तक फोकल प्वाइंट की मेन सड़क की हालत खस्ता है। सड़क खराब होने के कारण ग्राहक फैक्ट्रियों में जाने से कतराता है, जिससे उद्योगपतियों का काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

नोटिस के बाद ठेकेदार ने बस स्टैंड पर काम कराया

नगर निगम एक्सईएन एमएम स्याल ने कहा कि वीरवार तक सेकेंडरी रोड तैयार हो जाएंगी। ट्रैफिक को उस सड़क से भेजा जा सके। पहले सड़क का ठेका जिसे दिया गया था, वह ठेकेदार काम शुरू नहीं कर रहा था। नोटिस भेजे जाने के बाद ठेकेदार ने बस स्टैंड के पास काम शुरू किया है। फिलहाल एल-1 ( टेंडर के सबसे कम रेट वाला ठेकेदार) को ठेका दिया गया था। अब फोकल प्वाइंट की सड़क की मरम्मत के लिए एल-2 (सबसे कम रेट के टेंडर से कुछ रकम ज्यादा वाला ठेकेदार) से बात करके दो या तीन दिन में काम शुरू कराएंगे, जिससे उद्योगपतियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एफपीआईए ने सड़क किनारे बर्म न छोड़ने का किया विरोध

पटियाला | पीडब्ल्यूडी के सरहिंद बाइपास से फोकल प्वाइंट की ओर जा रही सड़क किनारे बर्म न छोड़े जाने का फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एफपीआईए ने विरोध किया है। हाईवे पर बनाई जाने वाली सड़कों पर दोनों तरफ डेढ़ मीटर बर्म छोड़ी जानी चाहिए। पीडब्ल्यूडी ने सड़क को चौड़ा करने के लिए खुदाई तो कर दी है लेकिन सड़क किनारे बर्म नहीं छोड़ी है। इससे अगर किसी ने बीच रास्ते गाड़ी रोकनी है तो उसे मेन रोड पर ही गाड़ी खड़ी करनी पड़ेगी। जबकि हाईवे पर बर्म (कच्ची सड़क) होना जरूरी है। जिससे कोई भी अपने व्हीकल को एक साइड रोक सके।

मुद्दे पर ये बोले कारोबारी

हाइवे पर बर्म छोड़ना जरूरी है: रोहित बांसल

एफपीआईए मेंबर रोहित बांसल ने कहा कि हाइवे पर बर्म छोड़ना जरूरी है। कानून के मुताबिक चलती गाड़ी में फोन सुनने से दुर्घटनाएं होती हैं। पीडब्ल्यूडी को चाहिए कि सड़क बनाते वक्त दोनों ओर बरम जरूर छोड़ें।

पास बजट का हो सही से इस्तेमाल: गोल्डी मान

गोल्डी मान ने कहा कि अगर डेवलपमेंट के लिए बजट पास किया है तो उसका सही ढंग से इस्तेमाल किया जाए। सरहिंद बायपास पर कई रास्ते लगते हैं इसलिए यहां ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। प्रशासन को चाहिए कि यहां ट्रैफिक का ध्यान रखे।

ट्रैफिक ज्यादा फोर लेन की जरूरत: आशु गर्ग

एफपीआईए मेंबर आशु गर्ग ने कहा कि पटियाला सरहिंद बायपास पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से फोर लेन की जरूरत है। सड़क को फोर लेन बनाया जाए और साथ ही इसके किनारों पर बर्म भी रखी जाए। प्रशासन काे इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...