पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंजीनियरिंग ऑफिसर एसो. ने किया वीरपाल का सम्मान

इंजीनियरिंग ऑफिसर एसो. ने किया वीरपाल का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| पीएसईबी एससी पावर इंजीनियरिंग अाैर ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान इंजी. एफसी जस्सल की अध्यक्षता में वीरपाल काैर का सम्मान किया गया। जातिवाद का शिकार हुई सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहड़ा की स्टूडेंट की बहादुरी को सराहा गया। मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान शमशेर सिंह दूलों ने शिरकत की। यहां दलित नेता डाॅ. जतिंदर सिंह मट्टू, एडवोकेट डाॅ. केएस चाैहान, इंजी. कुलराज, अारएस बंगड़ अाैर अमरीक सिंह बंगड़ मौजूद रहे।

साकेत अस्पताल में शुरू किया ओपीडी ट्रीटमेंट प्रोग्राम

पटियाला| सिविल सर्जन डाॅ. हरीश मल्होत्रा ने नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र साकेत अस्पताल में ओपीडी क्लीनिक का उद्‌घाटन किया। डिप्टी मेडिकल कमिश्नर कम नोडल अफसर डाॅ. एमएस धालीवाल, मनोरोग विभाग राजिंदरा अस्पताल से डाॅ. नीरज मित्तल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर साकेत अस्पताल परमिंदर कौर मनचंदा भी पहुंचीं। डाॅ. मल्होत्रा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत नशे के आदि लोगों का रोजाना ओपीडी के आधार पर आधार पर माहिर डॉक्टर फ्री इलाज करेंगे।

खबरें और भी हैं...