पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान में आतंकियों को मारने पर रोक लगाने वाले गृह मंत्री बयान वापस लें: शांडिल्य

रमजान में आतंकियों को मारने पर रोक लगाने वाले गृह मंत्री बयान वापस लें: शांडिल्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने श्री काली माता मंदिर में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में सेना को गोली चलाने से रोकना सेना का मनोबल गिराने और आतंकवादियों को सिर पर बैठाने वाली बात है। क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह कारण बताएं कि उन्होंने रमजान के महीने में सेना को गोली चलाने से क्यों रोका। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि राजनाथ सिंह का यह बयान शहीद सैनिकों के साथ मजाक है, इसका विरोध करेंगे। यहां राजेश कहर, विनती गिरि, कुलवंत सिंह, लखविंदर सिंह, राम मेहर शर्मा, रविकांत शर्मा, जयदीप, सुभाष मेहता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...