पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों व पत्नी से मिलने नहीं देते थे ससुराली, पटियाला के जसपाल ने बरनाला में जहर खा सुसाइड किया

बच्चों व पत्नी से मिलने नहीं देते थे ससुराली, पटियाला के जसपाल ने बरनाला में जहर खा सुसाइड किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला के सनौर निवासी जसपाल सिंह (40) ने वीरवार को जहर खा लिया। उसकी ससुराल बरनाला में है और यहीं पर कमरा लेकर सीसीटीवी लगाने का काम करता था। वीरवार दोपहर करीब 2 बजे हंडियाया से धनौला जाने वाली सड़क के किनारे एक खेत में उनका शव पड़ा मिला। उसने सुसाइड से पहले 1 मिनट 5 सेकेंड की रिकार्डिंग की जिसमें उसने अपनी मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराया है। ऑडियो में उसने कहा है कि मेरे ससुराल वाले मेरी बच्चियां नूं मेरे नाल मिलन नीं दिंदे, इसलिए मैं दुनिया तो जा रिहा हां, इस परिवार नूं सजा दे के मेरे नाल इंसाफ करना। पुलिस जसपाल के परिजनों के पटियाला से आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान के बाद आरोपियों पर पर्चा दर्ज होगा। वहीं, घटना के बाद से आरोपी परिवार गायब है। सड़क किनारे खेत में लाश देखकर किसी ने पुलिस को फोन किया। पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरसिमरनजीत सिंह पहुंचे तो वहां पानी का गिलास, लिफाफे में सल्फास व फोन मिला। एसएचओ सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मोबाइल की चेकिंग के दौरान रिकार्डिंग मिली है।

खबरें और भी हैं...