नई दिल्ली | 10 करोड़ के आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व उनकी प|ी प्रतिभा सिंह को पटियाला हाउस कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से छूट प्रदान की है। कोर्ट ने दोनों को मामले में जिरह के खत्म होने तक पेश न होने की छूट दी है। अब उन्हें तभी कोर्ट आना पड़ेगा जब कोर्ट ट्रायल के दौरान उनकी जरूरत पड़ने पर पेशी के ऑर्डर करेगा।