घर की डाेर बेल बजने पर दरवाजा खोलने से पहले जरा बाहर देख लें कि काैन अाया है। अगर काेर्इ अनजान नजर अाए ताे दरवाजा खोलने से पहले उसकी पूरी जानकारी जुटा लें। गर्मियों में लोग बाहर नहीं निकलते हैं, इसका फायदा स्नेचर उठा सकते हैं। वीरवार दाेपहर थाना अर्बन स्टेट के अधीन पड़ते प्रोफेसर कॉलोनी की गली नंबर 2 में दोपहर काे 2 पड़ोसी महिलाएं आपस में खड़ी बात कर रही थीं। 2 बाइक सवार नौजवान वहां से रेकी करते निकल गए। आरोपियों ने देखा कि महिलाएं अपने-अपने घराें के अंदर चली गई हैं। बाद आरोपियों ने एक महिला के घर की डोर बेल बजाकर उसे बाहर बुलाया। उसकी चेन छीनी और फरार हो गए।
पति जसवीर ने बताया कि उनकी प|ी घर में अकेली थीं, जिस समय आरोपियों ने डोर बेल बजाकर उसे बाहर बुलाया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि आरोपियों ने करीब 3 चक्कर उस एरिया में लगाएं। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। थाना अर्बन एस्टेट इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि चेन स्नेचिंग की शिकायत पीड़ित परिवार ने दी है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।