वीरवार को शहरवासियों को जहां दिन में चली आंधी के कारण चिलचिलाती धूप में राहत मिली। 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलीं। जानकारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जहां तापमान सबसे ज्यादा होता है वहां आंधी आने की संभावना बढ़ जाती हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पटियाला का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। इसलिए वीरवार को दिन में आंधी के साथ हल्के बादल छाए। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।