पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 हजार घूस के आरोप में लाइनमैन और दुकानदार दो दिन के पुलिस रिमांड पर

30 हजार घूस के आरोप में लाइनमैन और दुकानदार दो दिन के पुलिस रिमांड पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्वत के मामले में चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट पूनम बांसल की अदालत में पुलिस ने पावरकाॅम के लाइनमैन राकेश कुमार और दुकानदार दीपक गोयल उर्फ दीपू को पेश किया। पुलिस ने उनके दो दिन के रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों का 19 मई तक का रिमांड दे दिया है। विजिलेंस को शिकायत अमनदीप सिंह निवासी घग्गा ने बताया कि उसे आटा चक्की के लिए मीटर लगवाना था। इसको पास करने के लिए दीपक कुमार ने लाइनमैन राकेश कुमार से बात की। सरकारी फीस के 30 हजार रुपए मांगे। वीरवार को तय समय के मुताबिक उक्त लाइनमैन राकेश कुमार को रुपए लेते और दुकानदार को रुपए देते विजिलेंस टीम और सरकारी गवाहों के सामने गिरफ्तार किया था।

खबरें और भी हैं...