पुलिस थाना सिविल लाइन में पड़ते राजिंदरा अस्पताल के बच्चा अाैर एक्स-रे डिपार्टमेंट के डाॅक्टर स्टाफ के साथ बदसलूकी करने अाैर धमकियां देने वाली पंजाबी बाग की महिला परविंदर काैर के खिलाफ एक साल बाद एमएस डाॅ. बीएस बराड़ की शिकायत पर केस दर्ज हुअा है। एमएस डाॅ. बराड़ ने पुलिस काे दी शिकायत में कहा गया था कि घटना 26-6-2017 काे एक महिला परविंदर काैर जाेकि अपने काे मानव अधिकारी मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष बता रही थी, उसने सर्जिकल अाॅपरेशन थियेटर में एंट्री की अाेर शाेर मचाना शुरू कर दिया। समझाने की काेशिश की, पर उसने शाेर मचना बंद नहीं किया। अस्पताल में जब वह ऐसा रोज करने लगी ताे शिकायत देनी पड़ी थी।