पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटियाला | एक साल से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन महीने में एक बार पुलिस ने तो दो बार ठेकेदार ने बंद किया मोर्चरी का रास्ता, दो किमी. घुमाकर पोस्टमार्टम के लिए शव ले जा रहे हैं लोग


पटियाला | एक साल से राजिंदरा अस्पताल में बिल्डिंग का काम चल रहा है। इसे बना रहा ठेकेदार अकसर मोर्चरी को जाने वाले रास्ते में बिल्डिंग मटीरियल रखा देता है जिससे मोर्चरी का रास्ता बंद हो जाता है। इससे डेडबॉडी को रास्ते से दो किलोमीटर घुमाकर बैक साइड से मोर्चरी में ले जाना पड़ता है। दो महीने में ही मोर्चरी का रास्ता तीसरी बार बंद हो चुका है। एमएस के कहने पर रास्ता खोल दिया जाता है लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही हालात बन जाते हैं। मंगलवार को राजपुरा में लड़की के सुसाइड करने पर डेड बाडी राजिंदरा अस्पताल लाई गई थी। इसे मोर्चरी में ले जाने के लिए दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ा। रास्ता बंद होने पर एमएस से पूछा तो तीसरी दफा भी उनका रटा-रटाया वही बयान था कि ठेकेदार को सामान हटाने के लिए कह देते हैं।

खबरें और भी हैं...