मेयर की गली में 30 घरों के आगे बने थे रैंप, निगम ने जेसीबी से उखाड़े
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह रोड स्थित मेयर संजीव बिट्टू के पुश्तैनी घर की गली के 30 घरों के रैंप उखाड़ दिए। निगम अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों ने रैंप बनाकर गली रोक रखी थी। इनको तोड़ने के लिए पहले इन्हें दो बार नोटिस दिए गए थे। इसके अलावा टीम ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में भी रैंप तोड़े। निगम के अस्सिटेंट टाउन प्लानर (एटीपी)नरेश कुमार के नेतृत्व में निगम इंस्पेक्टर तरुण धवन, रमन समेत पुलिस टीम कार्रवाई की।
गुरु गोबिंद सिंह रोड पर रैंप तोड़ कब्जे हटाती निगम की टीम।
20 फीट रह गई थी गली.. मेयर के घर को जाने वाली सड़क को नए सिरे से बनाया जाना है। इसकी चौड़ाई 30 फुट है, लेकिन दोनों तरफ रैंप के चलते यह 20 फीट रह गई है।
इसलिए जरूरी था एक्शन...शहर में अार्य समाज, जट्टां वाला चौंतरा, किला चौक, अनारदाना चौक जैसे इलाकों में सड़कें चौड़ी करने का विकल्प नहीं हैं। ऐसे में रैंप हटाना ही विकल्प है।