26 काे शुतराणा में राज्य स्तरीय कानूनी सेवा कैंप
पटियाला | चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी आशीष बांसल ने बताया कि कानूनी सेवाओं के लिए जागरूकता कैंप 26 मई काे शुतराणा में लगाया जाएगा। इस कैंप का उद्देश्य कानूनी सेवाआें व सरकार द्वारा चलाई जा रही भलाई स्कीमों के बाबत अधिक से अधिक लाेगाें काे जानकारी देना है।