- Hindi News
- National
- ज्ञान सागर ने 500 मुलाजिमों को दी सेलरी मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने का दावा
ज्ञान सागर ने 500 मुलाजिमों को दी सेलरी मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने का दावा
एक साल से बंद पड़े ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज को चलाने के लिए कॉलेज मैनेजमेंट जुटी है। इसे लेकर पिछले दिनों मैनेजमेंट और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हुई। इसके बाद मैनेजमेंट ने 500 के करीब मुलाजिमों को सेलरी दे दी है। ज्ञान सागर मे़डिकल कॉलेज में करीब 1500 मुलाजिम काम कर रहे थे और इन्होंने सेलरी को लेकर एजुकेशन ट्रिब्यूनल में केस भी कर रखा है। ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज में पिछले साल सेलरी को लेकर मुलाजिमों ने काम बंद कर दिया था। इसके बाद स्टूडेंट्स भी दूसरे कॉलेज में शिफ्ट कर दिए थे। करीब 1 साल से कॉलेज पूरी तरह बंद है और इस कॉलेज को टेकओवर करने के दो बार नए मालिक आए, हाईकोर्ट में भी मामला पहुंचा लेकिन कोई भी मैनेजमेंट हाईकोर्ट में यह नहीं बता पाई कि वह कॉलेज कैसे चलाएगी। इसके बाद पिछले साल मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एक्रिडिएशन सार्टिफिकेट रद्द कर दिया था। अब पुरानी मैनेजमेंट एक बार फिर से कॉलेज को चलाने में जुटी है। कॉलेज मैनेजमेंट के हरनाम सिंह ने बताया कि 500 मुलाजिमों को सेलरी दे दी है। कोशिश है कि जल्द से जल्द कॉलेज शुरू कर दें।