पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में हुए 3 सड़क हादसों में 2 की मौत, एक जख्मी

जिले में हुए 3 सड़क हादसों में 2 की मौत, एक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | जिले में अलग-अलग जगह हुए तीन सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। थाना बनूड़ पुलिस को लखविंदर सिंह निवासी छरबड़ ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका पिता साइकिल से जा रहा था कि बनूड़ बैरियर पर ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार दी जिसके चलते उनके पिता की मौत हो गई। इसी तरह थाना बख्शीवाला पुलिस को बंटी निवासी गांव खेड़ी गंडिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि टोल प्लाजा कल्याण के पास गाड़ी चालक ने उसके भाई को टक्कर मार दी जिससे भाई की मौत हो गई। इसी तरह थाना सदर पटियाला पुलिस को गुरविंदर सिंह निवासी गांव नरेडू ने शिकायत दर्ज करवाई कि ट्रैक्टर पर जाते समय गांव कोहली के पास कार ड्राइवर ने टक्कर मार उसे जख्मी कर दिया।

खबरें और भी हैं...