पावरकॉम मैनेजमेंट बैकलॉग एकत्रित करने में कर रही देरी: प्रधान अवतार
अनुसूचित और पिछड़ी श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर फेडरेशन, पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल, पंजाब के सूबा प्रधान अवतार सिंह कैंथ और सूबा जरनल सेक्रेटरी हरबंस सिंह गुरू की तरफ से जारी साझे बयान में पावरकॉम मैनेजमेंट की सख्त शब्दों में निंदा करते कहा कि अलग-अलग विभागों में पड़े अनुसूचित जाति के बैकलाॅग को एकत्रित करने में देरी कर रहा है। उप सचिव सेवाएं पीएसपीसीएल ने अपने पत्र के द्वारा बनती सूचना 15 दिनों के अंदर मांगी गई थी, परंतु 9 महीने का समय बीतने के बाद संबंधित दफ्तर तक सूचना नहीं दी गई।