पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 साल का हर नौजवान घर घर रोजगार पोर्टल पर नाम दर्ज करवाए: पूनमदीप कौर

18 साल का हर नौजवान घर-घर रोजगार पोर्टल पर नाम दर्ज करवाए: पूनमदीप कौर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रबंधकीय कॉॅम्प्लेक्स में जिले में चलाए जा रहे मास काउंसलिंग प्रोग्राम को सफल बनाने वाले विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों को जिला ब्यूरो आॅफ रोजगार जेनरेशन और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। जिले की एडीसी (जनरल) पूनमदीप कौर ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर घर रोजगार देने के किए गए वायदे मुताबिक पंजाब सरकार की तरफ से बनाए गए ’घर घर रोजगार पोर्टल’ पर 18 साल का हर नौजवान अपना नाम दर्ज करवाए। ताकि उसे सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों की जानकारी प्राप्त हो सके। पूनमदीप कौर ने कहा कि तकनीकी शिक्षा और शिक्षा विभाग के सहयोग से रोजगार जेनरेशन विभाग जिले में पिछले एक साल में 221 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 23646 विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्स, रोजगार के मौके, स्व रोजगार, और उच्च शिक्षा में पढ़े जाने वाले विषयों के बारे बताया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में लगे 4 रोजगार मेलों में 2500 से अधिक नौजवानों को नामी कंपनियों ने चुना था। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री वजीफा योजना के तहत 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थियों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए तकनीकी संस्थाओं की 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ होती है और इसी तरह 60 प्रतिशत तक अंक हासिल करने वालों की भी ट्यूशन फीस माफी की योजना है।

खबरें और भी हैं...