पीयू के स्टूडेंट्स अमेरिका में समर इंटर्नशिप पर जाएंगे
पंजाबी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग और कॉमर्स के स्टूडेंट्स को जुलाई के शुरू से संयुक्त राज अमरीका में विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी, पारकसाइड (यूडबल्युपी) में दो हफ्तों का समर इंटर्नशिप प्रोग्राम करने का सुनहरा मौका मिला है। वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मण ने कॉमर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), मैकेनिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को यूडबल्युपी अमेरिका में कारोबारी और उद्योग कामयाबी के लिए रणनीति और समर इंटर्नशिप प्रोग्राम करने के लिए दाखिला पत्र सौंपे। डॉ. घुम्मन ने बताया कि यह सुनहरा मौका प्राप्त करने वाला पंजाबी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का पहला बैच है क्योंकि उनको विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी, पारसाइड द्वारा इस प्रोग्राम के सफलतापूर्वक पूरा होने पर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। उन्हें रोजगार के नए मौके मिलेंगे।