पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाषा विभाग के रसाले 5 महीने लेट

भाषा विभाग के रसाले 5 महीने लेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाषा विभाग से छपते महीनावार 4 रसाले पिछले 5 महीने से नहीं छपे। इस वजह से पाठक रोजाना रसालों का इंतजार कर रहे हैं। पाठक रामलाल, धरमिंदर सिंह, साेहन लाल, राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले 5 महीने से रसाले नहीं भेजे गए जबकि पैसे पूरे ले लिए जाते हैं। पाठक पत्र लिखकर भाषा विभाग से पूछ रहे हैं कि रसाले क्यों नहीं आ रहे। इन रसालों में पंजाबी के 2 रसाले जिनमें पंजाबी दुनिया अाैर जन साहित्य हैं, 1 उर्दू का परवाज-ए-अदब अाैर 1 हिंदी का पंजाब गौरव शामिल हैं। रसाले छापने का मकसद लोगों को साहित्य के साथ जोड़ना है।

500 से ज्यादा पाठकों को रहता है इंतजार

प्रिंटिंग प्रेस में हो रही देरी: डायरेक्टर गुरशरण कौर

भाषा विभाग की डायरेक्टर गुरशरण कौर ने कहा कि विभाग में से सही समय पर मटीरियल लिखकर छपने के लिए प्रेस में भेज रहे हैं, लेकिन प्रेस में सही समय पर रसाले नहीं छप रहे। इसी लिए 5 महीने लेट हो गए। पहले पटियाला में स्थित सरकारी प्रेस में सभी रसालों की छपाई हाेती थी लेकिन अब प्रेस वालाें के पास इंक न हाेने के कारण माेहाली की प्रेस से छपवाए जा रहे हैं। जब भी रसाले छपकर आएंगे तब 5 महीने के इकट्ठे रसाले पाठकों तक भेज दिए जाएंगे। आगे से ख्याल रखा जाएगा कि प्रिंटिंग प्रेस में भी छपाई में किसी तरह का विघ्न न पड़े।

रसालों की छपाई का काम जारी है, अगले हफ्ते तक पहुंचते ही बांट देंगे: एसी जगदीश सिंह

प्रिंटिंग प्रेस असिस्टेंट कंट्रोलर तकनीकी जगदीश सिंह ने कहा कि 2 रसाले छपकर तैयार हाे चुके हैं। जाे अगले हफ्ते तक भाषा विभाग में भेज दिए जाएंगे। माेहाली में बड़ी मशीनें अाैर अच्छी इंक हाेेने के कारण माेहाली में छपने के लिए भेजे जाते हैं।

खबरें और भी हैं...