पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटियाला का भादसों शहर नॉर्थ जोन में सबसे साफ

पटियाला का भादसों शहर नॉर्थ जोन में सबसे साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | मध्य प्रदेश का इंदौर फिर देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनकर उभरा है। इंदौर ने लगातार दूसरे साल यह रुतबा हासिल किया है। इसमें भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर है। एक लाख से कम आबादी की कैटेगरी में भादसों (पटियाला) को नॉर्थ जोन में सबसे साफ शहर का अवाॅर्ड दिया गया है। सिटिजन फीडबैक मामले में संगरूर के मूनक को नंबर एक घोषित किया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 में झारखंड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य चुना गया। इसके बाद महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ का स्थान रहा। आवास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार शाम स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के नतीजे घोषित किए। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत देश के सभी 4,200 शहरों में सफाई की स्थिति का आकलन किया गया।

देश में इंदौर सबसे साफ-सुथरा, भोपाल दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे नंबर पर

10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की स्थिति...

सबसे साफ-सुथरा : विजयवाड़ा

फास्टेस्ट मूवर बिग सिटी : गाजियाबाद, यूपी

बेस्ट सिटी इन सिटीजन फीडबैक : कोटा, राजस्थान

बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज : नागपुर, महाराष्ट्र

बेस्ट सिटी इन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट : नवी मुंबई, महाराष्ट्र

खबरें और भी हैं...