थाने में न मालखाना है, न हाजत इस थाने में न मालखाना है और न हाजत। जब्त सामान यों ही रखा रहता है। पुलिसकर्मियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। कुर्की या जब्त कर लाए गए वाहन व अन्य सामान खुले आकाश में रखा रहता है। पटना के ज्यादातर थानों में जब्त वाहन रखने की व्यवस्था नहीं है।