खटाल में बेचता था शराब, धराया
पटना| कंकड़बाग पुलिस ने देवी स्थान के पास स्थित एक खटाल में छापेमारी कर 21 बोतल विदेशी शराब के साथ खटाल संचालक विक्की को गिरफ्तार कर लिया। विक्की देवी स्थान के पास का ही रहने वाला है। कुछ दिनों से वह शराब के धंधे में शामिल हो गया था। विक्की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कई और लोग इस धंधे में शामिल हैं। थानेदार रवि भूषण ने बताया कि विक्की से पूछताछ की जा रही है।