एससी-एसटी बहुल प्रखंडों में खुलेंगे 100 कॉल सेंटर
केंद्रीय कानून, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राज्य के अनुसूचित जाति एवं जनजाति बहुल प्रखंडों में 100 कॉल सेंटर (बीपीओ) खोले जाएंगे। इस कॉल सेंटरों में समुदाय विशेष की महिलाओं को ही ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रति कॉल सेंटर 10 से 15 महिलाओं को प्रत्यक्ष और कई को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर डॉ. भीमराम अांबेडकर के सपनों का भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल भारत बनाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के ग्राम स्तरीय उद्यमी परिवर्तन के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। वह शनिवार को सीएससी द्वारा दी विजन और मिशन ऑफ अांबेडकर पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएससी से रेल टिकट भी लोगों को मिला करेंगे। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल से बातचीत रही है।