नवप्रोन्नत आईएएस का किया स्वागत
पटना|बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने नवप्रोन्नत आईएएस अधिकारियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया। केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा आयोजित के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार और महासचिव खुर्शीद अनवर सिद्दीकी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत हुए 32 अधिकारियों को बधाई दी। इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले पदाधिकारियों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।